Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए, डाइट में क्या लेते हैं धोनी-कोहली?

हमें फॉलो करें जानिए, डाइट में क्या लेते हैं धोनी-कोहली?
, शुक्रवार, 31 जुलाई 2015 (15:59 IST)
देश के लिए खेलना एक गौरव की बात होती है। ऐसे में खिलाड़ियों को हमेशा अपनी उपलब्धता बनाए रखने के लिए फिट रहना पड़ता है। अपने आपको हमेशा फिट बनाए रखने के लिए खिलाड़ी बढ़िया डाइट लेते हैं।

हम लोग हमेशा सोचते हैं कि हमारे पसंदीदा खिलाड़ी डाइट में आखिर ऐसा क्या लेते हैं जिससे  कि उनका वजन भी नहीं बढ़ता और वे मैदान पर पूरी चुस्ती-फुर्ती में नजर आते हैं।
 
ऐसे ही सवालों के जवाब हम लेकर आए हैं आइए जानते हैं।
 
1. विराट कोहली- विराट कोहली भारत के उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो फील्डिंग व बैटिंग को ज्यादा  गंभीरता से लेते हैं। वे मैदान में बेहद ही फिट दिखाई देते हैं। कोहली जब विदेशी दौरों पर जाते हैं तो वे  मटन, मछली और ग्रीन सलाद को डाइट के रूप में लेते हैं। यह फूड उन्हें जरूरी प्रोटीन देता है, इसके  अलावा वे जिम में जमकर मेहनत करते हैं जिससे कि शरीर में अतिरिक्त फैट नहीं बढ़ पाता। 
 
विराट कोहली का गिल्टी प्लेजर चॉकलेट ब्राउनीज है। 
अगले पेज पर क्या खाते हैं क्रिस गेल...

 
2. क्रिस गेल- क्रिस गेल दुनिया के सबसे धुआंधार बल्लेबाज हैं। जब वे मूड में होते हैं तो मजाल कि  कोई बॉलर उनके तूफान से बच सके। लेकिन जितने राजशाही वे खेल के मैदान पर हैं उतने ही डायनिंग  टेबल पर भी।
webdunia
गेल अपने नाश्ते में सभी मौसमी फल व सब्जियां खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वे दिन में दो बार  पास्ता खाते हैं। 
 
क्रिस गेल का गिल्टी प्लेजर कैरेबियन कजिन है।
अगले पेज पर जानें रोहित शर्मा की डाइट के बारे में... 

 
3. रोहित शर्मा- रोहित शर्मा अब भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी बन चुके हैं। कई सालों तक भारतीय  टीम में अंदर-बाहर होने के बाद अब रोहित शर्मा के खेल में भी सुधार हुआ है।
webdunia

आईपीएल में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा उबले अंडे खाने में ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके जरिए वे  अपने शरीर को प्रोटीन देते हैं। इसके अलावा वे डाइटिशियन द्वारा डिजाइन किया गया विशेष फूड लेते हैं। 
 
रोहित शर्मा का गिल्टी प्लेजर आलू-पराठा है। 
 
अगले पेज पर धोनी क्या खाते हैं... 

4. महेंद्र सिंह धोनी- कई लोग कहते हैं कि खाने के मामले में धोनी तो पंजाबियों की तरह हैं, जो खूब  सारा दूध पीते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो उनका अब तक वजन बढ़ जाता।
webdunia

 दरअसल, भारतीय कप्तान धोनी आम आदमियों की तरह ही खाना-पीना पसंद करते हैं जिसमें वे हल्की  चपाती, दाल और चिकन लंच व डिनर में लेते हैं, वहीं वे नाश्ते में हलुआ, विभिन्न प्रकार के अनाज,  नट्स व खूब सारे फल लेते हैं। 
 
धोनी का गिल्टी प्लेजर बटर चिकन है। 
अगले पेज पर क्या है युवराज की डाइट...

5. युवराज सिंह- कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उबरने के बाद युवराज सिंह अपनी डाइट को लेकर अब  संजीदा हो गए हैं।
webdunia

उनके डाइटिशियन ने उन्हें भिन्न प्रकार के अनाज को गेहूं के साथ खाने की सलाह दी  है। दिन के समय वे प्रोटीन प्राप्त करने के लिए अंडा, चिकन खाते हैं व दूध पीते हैं। 
 
युवराज सिंह का गिल्टी प्लेजर कढ़ी, चावल व मटर-पनीर है। 
 
अगले पेज पर जानिए डु प्लेसिस के खानपान के बारे में... 

6. फाफ डु प्लेसिस- दक्षिण अफ्रीका टीम के टी-20 कप्तान फाफ डु प्लेसिस अपने लंच व डिनर के साथ  ओ मेगा-3 फिश और चिकन खाना पसंद करते हैं।
webdunia

इसके अलावा वे दूध के साथ ओट्स खाना व शहद  को भी अपने भोजन में रोजाना शामिल करते हैं। वे एक बेहतरीन कुक भी हैं।
 
डु प्लेसिस का गिल्टी प्लेजर पिज्जा और चॉकलेट है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi