Hanuman Chalisa

ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2026 से नाम लिया वापस, सता रहा ना बिकने का डर

WD Sports Desk
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 (13:10 IST)
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 में पंजीकरण ना करवाने का फैसला किया है। आईपीएल 2025 में वह फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स के लिए खेले थे।

मैक्सवेल ने कहा, "IPL में कई अविस्मरणीय सीज़न के बाद इस साल नीलामी में मैंने अपना नाम नहीं डालने का फ़ैसला किया है। यह मेरे लिए एक बड़ा फ़ैसला है और इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया, उसके लिए मैं बहुत आभार के साथ यह फ़ैसला ले रहा हूं।"

"IPL ने मुझे एक क्रिकेटर और इंसान के रूप में गढ़ने में मेरी मदद की है। मैं काफ़ी सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़ी फ़्रैंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा मिला है। इसके साथ ही उन प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करने का मौक़ा मिला है जिनका जुनून अद्वितीय है।"

IPL 2026 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने मैक्सवेल को रिलीज़ कर दिया था। IPL 2025 में मैक्सवेल ने सात मैचों की छह पारियों में मात्र 48 रन बनाए थे, जिसमें 30 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इसके साथ ही 8.46 की इकॉनमी से रन ख़र्च करते हुए मैक्सवेल ने चार विकेट हासिल किए थे। हालांकि सीज़न के बीच में उन्हें फ़िंगर इंजरी हुई जिसके चलते उनकी जगह पर PBKS ने मिचेल ओवेन को दल में शामिल किया था। ओवेन को PBKS ने आगामी सीज़न के लिए रिटेन किया है।

IPL में मैक्सवेल कुल चार टीमों के लिए खेल चुके हैं। इन टीमों में पंजाब किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं। IPL 2024 के बाद RCB ने मैक्सवेल को रिलीज़ कर दिया था, जिसके बाद बड़ी नीलामी में PBKS ने उन्हें ख़रीदा था।

मैक्सवेल ने IPL में कुल 141 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 135 पारियों में 23.88 की औसत और 155 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 2819 रन बनाए हैं। इस दौरान मैक्सवेल ने 18 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं गेंद के साथ मैक्सवेल ने 8.29 की इकॉनमी से 41 विकेट झटके हैं।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख