Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेमी का सफर, द.अफ्रीका से लेकर इंग्लैंड, कौन कैसे पहुंचा यहां तक

Advertiesment
T20I World Cup
टी-20 विश्वकप अपने अंतिम पड़ाव पर खड़ा हुआ है ऐसे में हर टीम के पास खिताब तक पहुंचने के लिए 2 मैच बचे हुए हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल ईडन गार्डन्स में 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। नजर डाल लेते हैं इन चारों टीमों का अब तक का सफर कैसा रहा

1) दक्षिण अफ्रीका- इस टीम के लिए यह अब तक अविजित दौरा रहा। टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय टीम तक को नहीं छोड़ा। टीम को अपने ज्यादातर मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने को मिले जिससे अफ्रीकी टीम को फायदा मिला। ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में है लेकिन टीम के सामने चोकर्स का तमगा हटाने की चुनौती है

2) न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड ने अंतिम कुछ ओवरों की गलती के कारण अपने भाग्य का फैसला पाक बनाम लंका के मैच पर छोड़ दिया, नहीं तो वह ग्रुप की शीर्ष टीम होती। टीम को सेमीफाइनल में उस टीम से भिड़ना है जिससे वह ग्रुप स्टेज में हारे थे। टीम के मध्यक्रम में स्ट्राइक रेट की दिक्कत है लेकिन स्पिन पेस विभाग तगड़ा है।

3) भारत- शुरुआत में लड़खड़ाती हुई दिख रही टीम इंडिया अब सशक्त दिख रही है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है। हर दिन कोई नया मैच विजेता यह टीम दे रही है। टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी फील्डिंग दिखाई दे रही है।

4) इंग्लैंड- नेपाल से लगभग उलटफेर का शिकार बन चुकी इंग्लैंड यहां तक पहुंचेगी किसी को यकीन नहीं था। लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा इस टीम ने जीतने का रास्ता खोजा। सुपर 8 में तो यह टीम एक भी मैच नहीं हारी जबकि तीनों मैच में यह मुश्किल में थी। इंग्लैंड ने यह काम तब किया है जब उनके दोनों ओपनर्स लगातार फ्लॉप हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजू सैमसन ने अपनी आतिशी पारी का श्रेय दिया रोहित और कोहली को