Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक के खिलाफ भारतीय टीम को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आना ही होगा, नहीं तो..

Advertiesment
हमें फॉलो करें India

WD Sports Desk

, गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (17:54 IST)
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में कोई दिक्कत नहीं है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से यात्रा करेंगे।नियमों के अनुसार इस मैच के 2 अंक भी भारतीय टीम को तब मिलेंगे जब वह प्रेमदासा स्टेडियम में मौजूद हो, फिर भले ही पाकिस्तानी टीम नदारद हो।

उन्होंने कहा कि मैच को लेकर कोई भी अनिश्चितता पाकिस्तान के फैसले पर निर्भर करती है। मुंबई में कैप्टन डे प्रेस मीट के दौरान सूर्यकुमार ने कहा, “हमारी सोच बहुत स्पष्ट है। हमने खेलने से मना नहीं किया, उन्होंने मना किया। आईसीसी ने मैच की तारीखें घोषित कर दी हैं, हमारी फ्लाइट बुक हो गई हैं, और हम जा रहे हैं। बाकी हम वहां पहुंचने के बाद देखेंगे।”

भारतीय कप्तान ने इस बात पर बल दिया कि टीम को 15 फरवरी को होने वाले मैच के बारे में आधिकारिक तौर पर बता दिया गया है और उसी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं।
webdunia

उन्होंने कहा, “उनके फैसले पर मेरा नियंत्रण नहीं है। हमें 15 तारीख को मैच खेलने के लिए कहा गया है।” सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि भारत ने तटस्थ जगहों पर पाकिस्तान का कई बार सामना किया है। उन्होंने कहा, “हमने एशिया कप के दौरान एक तटस्थ जगह पर उनसे तीन बार खेला। अगर हमें कोलंबो में खेलने का एक और मौका मिलता है तो हम फिर से खेलेंगे।” उन्होंने कहा, “यह मेरा फैसला नहीं है। यह आसान काम नहीं है, वे जरूर इस पर काम कर रहे होंगे। क्योंकि यह सरकार की ओर से आया है, इसलिए यह एक मुश्किल स्थिति है जिससे निपटना है।”

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिकॉर्ड छठवां विश्वकप जीतने पर भारत की नजर, गेंदबाजी करनी होगी बेहतर