Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL फाइनल में बदलाव! क्यों हुआ बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट? जानें BCCI के बड़े फैसले की वजह

Advertiesment
IPL 2026 playoffs schedule
आईपीएल 2026 अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां पूरे सीजन की मेहनत अब प्लेऑफ में रंग लाने वाली है। 70 हाई-वोल्टेज लीग मुकाबलों के बाद सभी की नजरें टाइटल की जंग पर टिकी होगी। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें इस बार मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे जो अपने आप में एक खास और अलग फैसला है। 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में QUALIFIER 1 खेला जाएगा, जहां टॉप-2 टीमें सीधे फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ELIMINATOR मुकाबला होगा, जहां तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति होगी।

इसी मैदान पर 29 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जो दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला करेगा। आखिरकार 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का ग्रैंड फिनाले होगा, जहां एक नई चैंपियन टीम इतिहास रचेगी।
 
क्यों हुआ बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट फाइनल?
हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस फैसले को लेकर हो रही है, वो है फाइनल का बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट होना। परंपरा के मुताबिक आईपीएल फाइनल आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, और पिछली बार की चैंपियन आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) होने के कारण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को मेजबानी मिलनी थी। लेकिन BCCI ने साफ किया कि कुछ ऐसे स्थानीय प्रशासनिक और लॉजिस्टिक मुद्दे सामने आए, जो उनके तय नियमों और प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थे। इसी वजह से आखिरी वक्त पर वेन्यू बदलने का फैसला लिया गया। यह निर्णय भले ही अचानक लगा हो, लेकिन बोर्ड ने इसे पूरी तरह व्यावहारिक और जरूरी कदम बताया है।
 
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर आईपीएल फाइनल का गवाह बनने जा रहा है, और यह कोई पहली बार नहीं है। पिछले कुछ सालों में यह स्टेडियम बड़े मुकाबलों का पसंदीदा केंद्र बन चुका है। 2022, 2023 और 2025 के बाद अब 2026 में भी यहीं फाइनल खेला जाएगा, जिससे यह मैदान आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल होस्ट करने वाला स्टेडियम बन जाएगा। इसकी विशाल क्षमता, बेहतरीन सुविधाएं और बड़े मुकाबलों का अनुभव इसे ऐसे बड़े आयोजनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
 
इस सीजन की खास बात यह भी है कि प्लेऑफ मुकाबले अलग-अलग वेन्यू पर कराए जा रहे हैं, जिसे बीसीसीआई ने “Special Case” बताया है। इसके पीछे ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारण हैं, जिससे टूर्नामेंट को स्मूथ तरीके से पूरा किया जा सके। फैंस के लिए यह और भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि हर मैच एक नए शहर और अलग माहौल में खेला जाएगा।

 

Qualifier 1 – May 26 – HPCA Stadium, Dharamshala
 
Eliminator – May 27 – New International Cricket Stadium, New Chandigarh
 
Qualifier 2 – May 29 – New International Cricket Stadium, New Chandigarh
 
Final – May 31 – Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
 
अब जब प्लेऑफ का मंच तैयार है, तो हर टीम की नजर सिर्फ ट्रॉफी पर होगी। लीग स्टेज की गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं बची है, और हर गेंद, हर रन और हर फैसला मैच का रुख बदल सकता है। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 का क्लाइमेक्स पूरी तरह से धमाकेदार होने वाला है जहां क्रिकेट, ड्रामा और रोमांच अपने चरम पर होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिर क्या हुआ बुमराह को इस IPL, Gavaskar बोले—‘ये बर्दाश्त नहीं, जानें क्या हो सकती है गिरावट की वजह