Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलकाता की पारी से केरल में जश्न, शशि थरूर से लेकर चंद्रशेखर ने दी बधाई

Advertiesment
Sanju Samson
संजू सैमसन की टी20 क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के बाद केरल के नेताओं और हस्तियों ने अपने राज्य के इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की जमकर सराहना की।

सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘‘हमारी धरती में एक विशेष शक्ति है, इसे कोई नहीं हरा सकता। ईश्वर करे कि वह (सैमसन) देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करें। संजू सैमसन को हार्दिक बधाई।’’

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशान ने सैमसन की पारी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘एक नाम – संजू सैमसन।’भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘महज 50 गेंदों में नाबाद 97 रन। एक अविश्वसनीय पारी खेलकर उन्होंने अकेले दम पर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।’’
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर हमेशा सैमसन का समर्थन करते रहे हैं और उन्होंने कहा कि राज्य के इस स्टार खिलाड़ी की क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में शानदार पारी से वह गर्व और राहत महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पहले की असफलताओं के कारण से टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह टीम में रहने का हकदार क्यों थे। तिरुवनंतपुरम के इस मूल निवासी, भारत के गौरव पर मुझे गर्व है।’’

फिल्म स्टार मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि संजू सैमसन को इतनी उत्कृष्ट पारी खेलते हुए देखना रोमांचकारी था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक शानदार पारी थी जिससे उनके जज्बे और प्रतिभा का पता चलता है। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने पर पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। झंडा बुलंद रखें।’’

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने सैमसन के प्रदर्शन को टी20 क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन ने यह पारी विश्व कप के वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में खेली। शानदार संजू सैमसन।’’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेस कॉंफ्रेस में आगा जी की किरकिरी, खुद छोड़ेगें या निकाले जाएंगे (Video)