Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

INDvsSA के दिल थामने वाले मुकाबले के बाद क्या बोले दोनों कप्तान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohit Sharma

WD Sports Desk

, सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (12:47 IST)
SAvsIND भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली 17 रनों की जीत को लेकर कहा कि हम आखिरी में नर्वस थे लेकिन गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं पर अमल करते हुए सफलता हासिल की।दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 17 रनों से हराने के बाद केएल राहुल ने कहा, “अगर मैं कहूं कि हम आख़िर में नर्वस नहीं हुए थे तो यह झूठ होगा। हम वनडे क्रिकेट काफी समय बाद खेल रहे थे। लेकिन हम लगातार विकेट लेते रहे और हमारे गेंदबाजो ने अपनी योजनाओं पर टिके रहकर गेंदबाज़ी की।

उन्होंने हमे दबाव में रखा और लगातार वापसी करते रहे। नंबर छह पर बल्लेबाजी करना ठीक है और मुझे टीम के लिए काम करना है। यही भूमिका मुझे पिछली 2-3 सीरीज में दी गई है। रोहित और कोहली को ऐसे खेलते देखना हमेशा बेहतरीन होता है। उन्होंने विपक्षी टीम को दबाव में रखा और बताया कि वे इतने बड़े खिलाड़ी क्यो है। मैं इस चीज को काफी समय से देख रहा हूं, ड्रेसिंग रूम में उनके साथ रहना और भी ज़्यादा मजेदार होता है।”
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि अपने खिलाड़ियों को विश्वास के साथ खेलते हुए देखकर अच्छा लगा।भारत के खिलाफ 17 रनों से मिली हार के बाद एडन मारक्रम ने कहा, “ हमें इस चेज़ पर गर्व है। अपने खिलाड़ियों को अपना खेल खेलते हुए और विश्वास ना खोते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। हम सब अंदर से जीत की उम्मीद लगाए हुए थे। शीर्षक्रम का जल्दी आउट होना मैच का निर्णायक पल था। फिर भी लगा कि जीतने का सबसे अच्छा तरीका चेज़ करना ही है, लेकिन शीर्षक्रम के विकेट जल्दी गिर गए।

कुछ छोटी-छोटी बातें हैं, जिनमें हमें थोड़ा और अच्छा करना होगा। सबसे स्पष्ट दिखाई देने वाली बात यह है कि शीर्षक्रम स्विंग होती गेंद को अच्छे से खेलकर निकल जाए। इसी तरह फील्डिंग में भी हमें कुछ चीजे बेहतर करनी होगी। बॉश और यानसन हमें नीचे तक बल्लेबाज़ी की क्षमता देते हैं। उन्होंने हाल ही में बल्ले के साथ अच्छा किया है। हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं।”

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली का शतक देख हिटमैन का ‘भाई वाला जश्न’ देखने लायक! वायरल वीडियो ने हिला दिया इंटरनेट