shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PCB की जेब में हो सकता है बड़ा छेद! IND vs PAK मैच ना खेलने पर अरबों का कानूनी खतरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें india vs pakistan broadcasters hindi news
webdunia

कृति शर्मा

, गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (13:37 IST)
T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match : टी20 वर्ल्ड कप या किसी भी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच क्रिकेट दुनिया के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है। यह सिर्फ दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास है। भारत-पाक मैच हमेशा दर्शकों को रोमांच और उत्साह से भर देता है और ब्रॉडकास्टर्स के लिए यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम माना जाता है।
 
लेकिन अब इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) मुश्किल में पड़ सकता है। यह मैच रविवार, 15  फरवरी को कोलम्बो में शेड्यूल हुआ है लेकिन पाकिस्तान सरकार ने बोर्ड को साफ कह दिया है कि वह भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेलेगा। इसके चलते टी20 वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर JioStar कानूनी कार्रवाई कर सकता है।
 
क्या कहा शहबाज शरीफ ने?
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के निर्णय पर कहा कि उनका देश बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाना चाहता है और खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने Islamabad में कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा, “हमने इस टूर्नामेंट के बारे में बहुत विचार करने के बाद यह स्पष्ट निर्णय लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। खेल के मैदान में राजनीति नहीं होनी चाहिए और हमें बांग्लादेश का पूरा समर्थन करना चाहिए, इसलिए यह निर्णय सही और उपयुक्त है।


Experts का कहना है कि यह मामला PCB के लिए बहुत बड़ा Financial Crisis पैदा कर सकता है। ICC के चार साल के ब्रॉडकास्टिंग Contract में भारत-पाक मैच शामिल हैं, और इस समझौते के आधार पर ब्रॉडकास्टर ने करोड़ों डॉलर का भुगतान किया है। अगर पाकिस्तान मैच से पीछे हटता है, तो इसे कॉंट्रैक्ट का उल्लंघन माना जाएगा और ब्रॉडकास्टर को होने वाले नुकसान की भरपाई PCB से मांग सकते हैं।
 
भारत-पाकिस्तान मैच ब्रॉडकास्टर के लिए सबसे बड़ा कमाई का स्रोत है। ICC के 4 साल के ब्रॉडकास्टिंग समझौते में इस मुकाबले की अहमियत इतनी है कि केवल इस एक मैच से ब्रॉडकास्टर को लगभग 250 करोड़ रुपये या उससे अधिक की आमदनी होने का अनुमान है। अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता है, तो PCB को न केवल ब्रॉडकास्टर को नुकसान की भरपाई करनी पड़ सकती है, बल्कि ICC अपने नियमों के तहत पाकिस्तान का पूरा वार्षिक राजस्व, लगभग 35 मिलियन डॉलर (करीब 290 करोड़ रुपये) रोक सकता है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टर JioStar PCB और ICC के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं। इससे PCB की आर्थिक स्थिति पर बड़ा झटका पड़ेगा और अगले टूर्नामेंट में उसकी वित्तीय हिस्सेदारी भी प्रभावित हो सकती है।
 
मैच की अहमियत
 
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर पाकिस्तान ने मैच नहीं खेला, तो न केवल PCB को आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि ICC के ब्रॉडकास्टर और क्रिकेट फैंस को भी बड़ा झटका लगेगा। PCB के पास कानूनी तौर पर अपनी स्थिति को सही ठहराने के विकल्प सीमित हैं, क्योंकि मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होने वाला था और सुरक्षा या अन्य बाधा का कोई ठोस कारण नहीं है। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच न खेलना सिर्फ खेल नहीं, बल्कि कानूनी और आर्थिक मुद्दा भी बन गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वनडे की तरह T-20I में छलांग नहीं लगा पाते कंगारू, क्या कर पाएंगे चकित?