Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 (21:25 IST)
Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 (21:30 IST)
SAvsNZ मार्को यानसन (नाबाद 55) , डेवाल्स ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर168 रनों का स्कोर खड़ा किया।आज न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये।
कोल मैकॉन्ची ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक (10) और इसी ओवर की अगली गेंद रायन रिकलटन (शून्य) का शिकार किया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने कप्तान एडन मारक्रम ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। आठवें ओवर में रचिन रवींद्र ने एडन मारक्रम (18) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में रवींद्र ने डेविड मिलर (छह) को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में जिमी नीशम ने डेवाल्स ब्रेविस का शिकार कर लिया। डेवाल्स ब्रेविस ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 34 रनों की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 77 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसन की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट लिए 73 रन जोड़े। 19वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फ़र्ग्युसन ने ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंदो में (29) रन को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया।
स्टब्स ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मार्को यानसन ने 30 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली।न्यूजीलैड के लिए मैट हेनरी, कोल मैकाॅन्ची और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट लिये। लॉकी फ़र्ग्युसन, जिमी नीशम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।