Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 (22:31 IST)
Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 (22:39 IST)
NZvsSA फिन ऐलन ने टी-20 विश्वकप इतिहास की सबसे तेज नाबाद शतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को विश्वकप के फाइनल में पहुंचा दिया। फिन ऐलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 100) की शतकीय पारी खेली। फिन ऐलन और टिम साइफर्ट के बीच हुई 117 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 43 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फिन ऐलन को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टीम साइफर्ट और फिन ऐलन की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े । फिन ऐलन ने न्यूजीलैंड का सबसे तेज अर्ध शतक बनाया। उन्होंने मात्र 19 गेंद पर अपना अर्ध शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाये।
10वें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाड़ ने टिम साइफर्ट को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। साइफर्ट ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 58 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐलन का यह शतक पुरुष टी-20 विश्व कप इतिहास के नॉकआउट में पहला शतक है। पुरुष टी-20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक भी है।