Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डैरिल मिचेल की आतिशी पारी से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पहुंचा 300 के आंकड़े तक

Advertiesment
हमें फॉलो करें India

WD Sports Desk

, रविवार, 11 जनवरी 2026 (17:42 IST)
INDvsNZ सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी हेनरी निकल्स (62 रन) डेवॉन कॉन्वे (57 रन) और डेरिल मिचेल की आतिशी पारी (84 रन) की बदौलत न्यूजीलैंड ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवरों में 300 रनों का आंकड़ा छू लिया।मिचेल ने 71 गेंदों में अपनी तूफानी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये। कॉन्वे ने 67 गेंदों में छह चौके और एक छक्का मारा जबकि निकल्स ने 69 गेंदों में आठ चौके लगाये। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये। कुलदीप यादव ने 52 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया।

टॉस हार बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ही सलामी बल्लेबाज ने 117 रनों की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता के लिए 22वें ओवर तक का इंतजार करना पड़ा। हर्षित राणा दोनों सलामी बल्लेबाज को आउट कर भारत को खेल में वापस लाए।
इसके बाद भारत नियमित अंतराल पर विकेट लेता रहा लेकिन डेरिल मिचेल अपने शॉट्स खेलते रहे। विल यंग (12), ग्लेन फिलिप्स (12), मिचेल हे 18 रन बनाकर आउट हुये। क्रिस्टियन क्लार्क ने 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बनाये ।

कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने डैरिल मिचेल के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। 43वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने माइकल ब्रेसवेल (16) को रनआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने जैकरी फॉक्स को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। 48वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने शतक की ओर बढ़ रहे डैरिल मिचेल को पगबाधा आउटकर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया।अंत के ओवरों में उन्होंने आउट होने से पहले ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड को 280 का आंकड़ा पार कराया। वहीं पुछल्ले बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को 300 का मनोवैज्ञानिक आंकड़े तक पहुंचा दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के सामने चुनी गेंदबाजी (Video)