Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

Advertiesment
Newzealand
NZvsSA न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने द.अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम के खिलाफ ईडन गार्डन के एतिहासिक मैदान पर टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है। हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें अच्छा खेल कर उन पर दबाव डालना होगा। उन्होंने कहा कि आज मैट हेनरी, नीशम एकादश में हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा सभी ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया जो वाकई अच्छा है। उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां अभ्यास किया। हमने टीम में तीन बदलाव किए। कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और केशव महाराज की वापसी हुई हैं। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान वनडे टीम से हुई बाबर आजम की छुट्टी, शाहीन बने कप्तान