shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-पाक मैच पर बड़ा फैसला: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, क्या बोले पीएम शहबाज शरीफ?

Advertiesment
हमें फॉलो करें shehbaz sharif

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इस्लामाबाद , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (07:45 IST)
Shehbaz Sharif on India Pakistan Match : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलने के फैसले को दोहराया है। उन्होंने कहा कि देश ने ये फैसला सोच-समझकर किया है। इस फैसले के बाद आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला ले सकती है।
 
शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में हम हिंदुस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि ये खेल का मैदान है, ये सियासत नहीं है। खेल के मैदान में सियासत बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़े होना चाहिए। ये बहुत मुनासिब फैसला है।
 
बांग्लादेश ने बीते महीने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी के फैसले को गलत बताया था और इसे डबल स्टैंडर्ड बताया था।
 
एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। हालांकि भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो जाएगी। यदि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर देगा। इस तरह भारत को दो अंक मिलेंगे।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक आईसीसी को मैच के बहिष्कार को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है। आईसीसी पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक पत्र का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

T20I World Cup के दूसरे Warm up मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया