shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2300 करोड़ रुपए का नुकसान उठाने के मुहाने पर खड़ा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan Cricket Board

WD Sports Desk

, गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (12:50 IST)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) संचालन बोर्ड अगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ T20I World Cup मैच खेलने से इनकार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

पीटीआई द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार आईसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डॉलर (14.4 करोड़ डॉलर) है जिसमें PCB को सालाना 38 मिलियन डॉलर (3.8 करोड़ डॉलर) की उच्चतम भुगतान दर वितरित की जाती है।

एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘‘असल में अगर आईसीसी भारत के साथ मैच नहीं खेलने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला करता है तो पीसीबी को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि मौजूदा वित्तीय चक्र में आईसीसी का हिस्सा लगभग 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपया है। ’’

सूत्र ने कहा कि इन 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की वजह से PCB आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है लेकिन अगर उसे झटका लगता है तो इसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वित्तीय चुनौतियां होंगी। यह राशि पाकिस्तानी रुपए में 2300 करोड़ तक जाएगी।

webdunia

उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान को 2024 टी20 विश्व कप और पिछले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से पहले ही काफी हिस्सा मिल चुका है जिसकी मेजबानी भी उसने की थी और टूर्नामेंट के लिए कुल 70 मिलियन डॉलर के बजट में से अतिरिक्त छह मिलियन डॉलर मिले थे।

सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी को इस साल के T20I World Cup और अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप से अभी हिस्सा मिलना बाकी है और यहीं पर आईसीसी वित्तीय दंड लगा सकता है। ’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-पाक मैच पर बड़ा फैसला: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, क्या बोले पीएम शहबाज शरीफ?