Biodata Maker

फिर दक्षिण अफ्रीका ए के बल्लेबाजों से पिटे भारतीय गेंदबाज, 53-5 से बनवा दिए 285 रन

WD Sports Desk
गुरुवार, 13 नवंबर 2025 (17:55 IST)
INDvsSA हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए की टेस्ट टीम ने इतिहास रचते हुए भारत ए के खिलाफ 417 रन आखिरी दिन में पीछा कर लिया। वह ही लय लेकर आज दक्षिण अफ्रीका ए के बल्लेबाज राजकोट में मैदान पर उतरे और 16 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद भी भारतीय ए गेंदबाजों के सामने 9 विकेट खोकर 285 रन बना दिए।

दक्षिण अफ्रीका ए टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन टीम का शीर्ष क्रम खाता खोलने में ही नाकाम दिख रहा था। 0-2, 1-3, 16-4 से मेहमान टीम जब 53 पर आधी टीम खो दी तो लगा मैच जल्दी खत्म हो जाएगा लेकिन इस बार फिर निचला क्रम सिरदर्द साबित हुआ।

डियान फॉरिस्टर के 77 रन, डिलेना पॉटलिगर के 90 रन और बजोर्न फोर्टिन के तेज 59 रनों ने टीम को 285 रनों तक पहुंचा दिया। अर्शदीप ने 10 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 57 रन देकर 1 विकेट लिया। हर्षित राणा ने 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट लिए। नीतिश कुमार रेड्डी ने 2 ओवर में 18 रन दिए और 1 विकेट लिया।

पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने रूबिन हरमन (शून्य) का शिकार किया। इसी ओवर में ओवर में तिलक वर्मा ने जॉर्डन हरमन (शून्य) को रनआउट कर भारत दूसरी सफलता दिलाई। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट कप्तान मार्केस ऐकरमैन (शून्य) के रूप में गिरा।

पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने रिवाल्डो मूनसामी (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। 16 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका के लिए सिनेतेम्बा केशिले और डियान फॉरेस्टर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में निशांत सिंधु ने सिनेतेम्बा केशिले (15) को आउटकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ए को पिछल्लू बल्लेबाजों ने सहारा देकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पांचवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए डेलानो पॉटजीटर ने डियान फॉरेस्टर के साथ न केवल पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

32वें ओवर में रियान पराग ने डियान फॉरेस्टर को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। डियान फॉरेस्टर ने 83 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 77 रन बनाये। ब्योर्न फ़ोर्टेन ने 56 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 59 रन बनाये। उन्हें हर्षित राणा ने आउट किया। डेलानो पॉटजीटर को नीतीश कुमार रेड्डी ने46वें ओवर में आउट किया। पॉटजीटर ने 105 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट शेपो मोरेकी (शून्य) के रूप में गिरा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ए ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 285 रनों का स्कोर बनाया।भारत ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी ,प्रसिद्ध कृष्ण, निशांत सिंधु और रियान पराग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख