Publish Date: Sat, 23 May 2026 (14:39 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2026 (14:53 IST)
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार C. Joseph Vijay इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राजनीति में बड़ी जीत के बाद अब विजय एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि एक खास क्रिकेट बैट है। दरअसल, शुक्रवार को MRF कंपनी की टीम ने सचिवालय में विजय से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी की ओर से उन्हें भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli के सिग्नेचर वाला क्रिकेट बैट गिफ्ट किया गया। जैसे ही विजय की तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर फैंस ने उन्हें जमकर शेयर करना शुरू कर दिया। उन्होंने इस बैट को फोटो में Flaunt भी किया जैसे उनके लिए यह 'Fan Moment' था।
MRF टीम के साथ हुई खास मीटिंग
इस मुलाकात में MRF चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के.एम. मम्मन, अरुण मम्मन और राहुल मम्मन भी मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में तमिलनाडु में कंपनी के बड़े निवेश और नए प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि MRF राज्य में करीब 5300 करोड़ रूपए के बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी में है। इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान विजय के हाथ में दिखे विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाले बैट ने खींचा।
TN 07 CM 2026 नंबर प्लेट फिर हुई वायरल
विजय को हाल ही में एक और खास गिफ्ट मिला था जिसने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी थी। फिल्ममेकर Venkat Prabhu ने उन्हें उनकी 2024 की फिल्म The Greatest of All Time (GOAT) में इस्तेमाल हुई एक नंबर प्लेट फ्रेम करवाकर दी थी। इस नंबर प्लेट पर लिखा था — “TN 07 CM 2026”।
विजय का स्टाइल भी बना चर्चा का हिस्सा
वायरल तस्वीरों में विजय अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में नजर आए। उन्होंने ब्लैक सूट के साथ व्हाइट ओपन-कॉलर शर्ट पहनी थी। वहीं, ट्रेडिशनल टच देने के लिए कंधे पर गोल्ड बॉर्डर वाला अंगवस्त्रम डाला हुआ था। फैंस को उनका यह “CM लुक” काफी पसंद आया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विजय अब भी पूरी तरह “थलापति स्वैग” में नजर आते हैं, बस फर्क इतना है कि अब उनके नाम के आगे मुख्यमंत्री जुड़ चुका है।
क्रिकेट से विजय का पुराना कनेक्शन
विजय का क्रिकेट से रिश्ता नया नहीं है। वह हमेशा से Chennai Super Kings के बड़े फैन रहे हैं। IPL के शुरुआती सीजन में वह टीम के Brand Ambassador भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उनकी MS Dhoni के साथ बॉन्डिंग भी अक्सर चर्चा में रहती है। कई बार विजय को CSK मैचों और क्रिकेट इवेंट्स से जुड़े पलों में देखा गया है। यही वजह है कि विराट कोहली के साइन वाला बैट मिलने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया।
राजनीति, फिल्मों और क्रिकेट का परफेक्ट कॉम्बो
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का हर कदम सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ उनका राजनीतिक सफर चर्चा में है, दूसरी तरफ फिल्मों और क्रिकेट से जुड़ी चीजें उनकी स्टार पावर को और बड़ा बना रही हैं। अब विराट कोहली के सिग्नेचर वाला बैट और “CM 2026” नंबर प्लेट — दोनों ही सोशल मीडिया पर विजय के फैंस के लिए किसी ट्रेंडिंग मोमेंट से कम नहीं हैं।
About Writer
कृति शर्मा
कृति शर्मा एक पैशनेट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और डिजीटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें वेबदुनिया के साथ लगभग 3 साल का अनुभव है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पॉकेट एफएम में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी। इंदौर के रेनैसां कॉलेज से BAJMC और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म....
और पढ़ें