sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कार के मामले में क्रिकेटर गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें वेस्टइंडीज नरसिंह देवनारायण बलात्कार टेस्ट क्रिकेटर
लंदन (वार्ता) , शुक्रवार, 15 जून 2007 (19:56 IST)
वेस्टइंडीज के भारतीय मूल के टेस्ट क्रिकेटर नरसिंह देवनारायण को 16 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार के मामले में गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुयाना के ऑलराउंडर देवनारायण वेस्टइंडीज की 'ए' टीम के उप-कप्तान भी हैं। उन्हें पश्चिमोत्तरी इंग्लैंड के मिलोम में लड़की की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

23 साल के देवनारायण इंग्लैंड में मिलोम क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हैं। उनके खिलाफ अभियोग अभी तय नहीं किया गया और पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है।

खब्बू बल्लेबाज देवनारायण दाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से चार टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi