Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग्रीन ओनियन सूप

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरी प्याज
4 व्यक्तियों के लिए
ND

सामग्री :
1 पाव हरी प्याज, 1 पाव टमाटर, 2 बड़े चम्मच मैदा, 2 छोटे चम्मच नमक, 1 औंस मक्खन।

विधि :
प्याज के ऊपर के मोटे पत्ते हटाकर महीन काट लें। टमाटर को गरम पानी में भिगोकर छील लें और बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। एक बर्तन में मक्खन गरम करके प्याज को हल्का सेंक लें।

बाद में मैदा डालकर सेंक लें, फिर 6-7 कप पानी डाल दें और खूब पकने दें। जब प्याज एकदम गल जाए तब टमाटर और नमक डाल दें। टमाटर गल जाने पर उतार लें। गरमागरम ग्रीन ओनियन सूप पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi