Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रौढ़ प्रतिनिधि ही जनता की पहली पसंद

हमें फॉलो करें प्रौढ़ प्रतिनिधि ही जनता की पहली पसंद
भोपाल (भाषा) , सोमवार, 15 दिसंबर 2008 (17:48 IST)
मध्यप्रदेश की नवगठित तेरहवीं विधानसभा में इस बार युवाओं का अभाव और प्रौढ़ सदस्यों की बहुतायत होगी, क्योंकि जनता ने युवाओं की अपेक्षा सर्वाधिक भरोसा प्रौढ़ प्रत्याशियों पर जताया है।

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार विधानसभा के 230 सदस्यों में से इस बार अधिकांश पुरुष सदस्य 45 से 54 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 78 और महिला सदस्यों की संख्या दस है। 35 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 61 पुरुष और 11 महिला सदस्य हैं।

सदन में 55 से 74 वर्ष आयु वर्ग में 48 पुरुष एवं दो महिला सदस्य हैं, जबकि 75 साल आयु के केवल तीन पुरुष एवं एक महिला सदस्य है। जनता ने इस बार सबसे कम भरोसा युवाओं पर जताया है, क्योंकि 25 से 34 आयु वर्ग के 15 पुरुष एवं केवल एक महिला सदस्य है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi