Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

Advertiesment
CM Dr. Mohan Yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। यह कंट्रोल रूप 24x7 संचालित होगा। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 011-26772005, व्हाट्सएप नम्बर-9818963273 और ई-मेल आईडी [email protected] है।
 
यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा। किसी भी प्रकार की आपात अथवा सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार तथा अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे