Biodata Maker

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पहुंचे खंडवा, दुर्गा विसर्जन में मृतकों परिजनों को बंधाया ढांढस

गंभीर घायलों को एक-एक लाख रूपये की राहत राशि देने के निर्देश

विकास सिंह
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (18:56 IST)
भोपाल। खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान टैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मौत के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने तय कार्यक्रम रद्द कर पीड़ित परिवारों से मिलने पंधाना पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने परिवारजन को सांत्वना देते हुए कहा कि हृदय विदारक दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। आवश्यक सहायता राशि भी परिवारों को स्वीकृत कर प्रदान की गई है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रति दिवंगत 4-4 लाख रूपए मध्यप्रदेश सरकार और 2-2 लाख रूपए प्रधानमंत्री सहायता कोष से मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को समुचित उपचार के लिए एक-एक लाख रूपए की राशि दी जाएगी। सामान्य घायल नागरिक को 50-50 हजार रूपए दिए जाएंगे। सरकार घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना हृदय विदारक है। छोटे बच्चों की अकाल मृत्यु दुखदाई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दुर्घटना स्थल पर पक्के घाट का निर्माण करवाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, संभागायुक्त इन्दौर डॉ. सुदाम खाड़े सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

एमपी में इंडिगो ने बढ़ाया संकट, सैकड़ों हवाई यात्री फंसे, एयरपोर्ट पर बीती रात, किराया 5 गुना बढ़ा, सबसे ज्‍यादा असर इंदौर में

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

अगला लेख