महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा
CM मोहन यादव ने शिव भक्तों के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 (14:42 IST)
Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 (14:50 IST)
Madhya Pradesh News in Hindi : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने महादेव का अभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया।
शिव बारात में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तगणों के साथ शिव बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड के सदस्यों सहित अनेक युवाओं डमरू दल के साथ पारम्परिक प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिव बारात को रवाना किया और बारात का रथ भी खींचा। स्थानीय नागरिकगण उत्साह, उमंग से बारात में शामिल हुए।
edited by : Nrapendra Gupta