Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजशाला पर फैसले के बाद पहला शुक्रवार: हिंदू पक्ष करेगा महाआरती, धार में पुलिस का फ्लैग मार्च

Advertiesment
worship in bhojshala
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से मिले निर्बाध पूजा के अधिकार के बाद आज भोजशाला में पहला शुक्रवार है। हिंदू पक्ष मंदिर में वाग्देवी की पूजा और महाआरती करेगा। वहीं मुस्लिम पक्ष ने मस्जिदों और घरों में ही काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने का फैसला किया है। पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
 
महाआरती और पूजा को लेकर पूरे अंचल में उत्सव का माहौल है। घर घर में लोगों को महाआरती में शामिल होने का न्योता दिया गया है। श्रद्धालु मंदिर में सुर्यास्त तक पूजा अर्चना कर सकेंगे। 
 

धार में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

धार में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। प्रशासन का कहना है कि अदालत के आदेश का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

भोजशाला पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। याचिका हस्तक्षेपकर्ता काजी मोइनुद्दीन की ओर से दायर की गई है। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की तरफ लगी हुई हैं, जहां इस मामले में सुनवाई की संभावना है। ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
 
इंदौर हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट और ऐतिहासिक दस्तावेजों को मुख्य आधार मानते हुए इस परिसर को वाग्देवी का मंदिर माना था। एएसआई की रिपोर्ट में परिसर के स्तंभों पर हिन्दू प्रतीक और संस्कृत अभिलेख पाए गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने परिसर में नमाज अदा करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!