Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, हाईकोर्ट में रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया

Advertiesment
Election of Congress MLA Mukesh Malhotra from Vijaypur cancelled
श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म हो गई है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा शून्य (निरस्त) घोषित कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने यह फैसला भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर की गई चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया।

2024 के उपचुनाव में विजयपुर से हार के सामना करने वाले तत्कालीन मंत्री रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र और शपथ पत्र में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई थी, जिसे कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में तथ्यों को छिपाने और नियमों का उल्लंघन माना।
webdunia

याचिका में रामनिवास रावत कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज सभी 6 आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए रामनिवास रावत को विजयपुर का विधायक घोषित किया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक होंगे। गौरतलब है कि उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा ने रामनविवास रावत को सात हजार वोटों से हराया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं स्वाति अघोरी, जिसने ली आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी?