Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए एमपी के शहरों की रेट लिस्ट

Advertiesment
Hike in Petrol and Diesel Prices in Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Hike : मध्य प्रदेश समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण यह बढ़ोतरी की गई है। मध्‍य प्रदेश में डीजल की कीमतों में 93 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 93 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में नई दरें लागू हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उज्जैन की कीमतों को लेकर हो रही है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं इंदौर समेत मध्‍य प्रदेश के इन खास शहरों में क्‍या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम... 
 
नई कीमतों के बाद आज से इंदौर में पेट्रोल 0.70 पैसे बढ़कर 110.79 रुपए, जबकि डीजल के भाव 0.69 पैसे बढ़कर 95.97 रुपए हो गए। उज्जैन में पेट्रोल 1.24 रुपए बढ़कर 111.27 रुपए, ज‍बकि डीजल 1.18 रुपए बढ़कर 96.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल का दाम 0.84 पैसे बढ़कर 110.75 रुपए हो गया, जबकि डीजल का भाव 0.83 पैसे बढ़कर 95.91 रुपए हो गया है।

जबलपुर में पेट्रोल का दाम 0.69 पैसे बढ़कर 110.79 रुपए हो गया, वहीं डीजल का भाव 0.70 पैसे बढ़कर 95.98 रुपए हो गया है। इसी तरह ग्‍वालियर में पेट्रोल 0.95 पैसे बढ़कर 110.69 रुपए और डीजल 0.93 पैसे बढ़कर 95.86 के भाव से बेचा जा रहा है।

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ोतरी

यह एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के कई शहरों में आम लोगों की जेब पर असर साफ दिखाई दे रहा है। 
 

घरेलू बजट पर सीधा असर

इन कीमतों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं ट्रांसपोर्ट महंगा होने से आने वाले दिनों में जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका असर आने वाले समय में अनाज और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

क्‍यों बढ़ रहीं कीमतें?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच हालात बिगड़ने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। देश में 4 दिन में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम एशिया के हालात का जिक्र करते हुए लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करने की अपील की थी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं