Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 (13:10 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 (13:14 IST)
राजधानी भोपाल में काली मंदिर के बाहर एक बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा खड़ा दिया है। हिंदू संगठन ने बोरे में मिले मवेश के अ्वशेष को गाय का अवशेष बताते हुए सड़़क पर चक्काजाम कर दिया है। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई। चंद्रशेखर तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
मंदिर के बाहर बोरे में मवेशी के अवेशष मिलने की सूचना मिलते हुए बड़ी संख्या में हिंद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और चक्काजाम करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मवेश को अवशेष को गाय का अवशेष बताते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि में विघ्न डालकर हिंदू जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने पूर्व में नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गौकशी मामले में आरोपी असलम चमड़े के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर प्रशासन पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करता है तो शायद इन लोगों के हौसले बुलंद नहीं होते। चंद्रशेखर तिवारी ने मांग की असलम चमड़े के बुलडोजर चलने के साथ उसकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आऱोप लगाया कि जानबूझकर सोची समझी साजिश के तहत भोपाल का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। अगर पूरे मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त एक्शन नहीं लिया तो हिंदू संगठन के लोग स़ड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आऱोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
भोपाल ब्यूरो
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 (13:10 IST)
Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 (13:14 IST)