मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक मदरसे के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कुरान के साथ-साथ भगवद गीता पढ़ने की भी अपील की। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे कुरान के साथ-साथ भगवद गीता भी पढ़ें, क्योंकि इससे उनके जीवन पथ को ज्ञान प्राप्त होगा। मीडिया खबरों के मुताबिक एडीजीपी (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीहोर जिले के दोराहा गांव में स्थित संस्थान के छात्रों से बात की।
उन्होंने मीडिया को बताया कि मदरसे के मौलाना साहब मेरे पुराने मित्र हैं। उन्होंने मुझसे गणतंत्र दिवस पर छात्रों को संबोधित करने का अनुरोध किया था। मैंने छात्रों को उनके द्वारा प्राप्त की जा रही शिक्षा के लिए बधाई दी, लेकिन साथ ही मैंने छात्रों और उनके शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सहिष्णुता के प्रति चिंता विकसित करने को कहा। सिंह पहले कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने छात्रों से 'पवित्र कुरान के साथ भगवद गीता का भी अध्ययन करने को कहा, क्योंकि यह सदियों से मानवता को राह दिखा रही है। उन्होंने छात्रों को बताया कि भारत एक विशाल देश है और 'कश्मीर से कन्याकुमारी तक' इसकी एकता और अखंडता को बनाए रखना उनमें से प्रत्येक का कर्तव्य है।
पहले भी रहे चर्चाओं में
यह आईपीएस अधिकारी पहले भी चर्चाओं में रहे जब उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों को रंगरूटों के लिए भगवद गीता और रामचरितमानस पाठ सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया था ताकि उन्हें 'न्यायपूर्ण' जीवन जीने में मदद मिल सके। Edited by : Sudhir Sharma