khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

Advertiesment
Police force deployed in Jabalpur Sihora
Jabalpur News in hindi : जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान हुई, जिसके बाद दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सिहोरा के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में एक युवक ने आरती के समय कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग घरों और राहगीरों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस और आसपास के थानों से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लगातार गश्त की जा रही है।
 
संपत उपाध्याय (एसपी, जबलपुर) के अनुसार, “आजाद चौक इलाके में दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें ईंट-पत्थर फेंके गए। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया।”
 
उन्होंने बताया कि 15 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में बना हुआ है तनाव

घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी कर रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Edited by: Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन