Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्‍यमंत्री यादव के प्रयासों से स्‍वदेश लौटे जैन परिवार ने जताया आभार

Advertiesment
Jain family which returned home due to efforts of Chief Minister Yadav expressed gratitude
Chief Minister Dr. Mohan Yadav : ईरान-इसराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उज्‍जैन से शारजाह गया जैन परिवार भी फंस गया था। इस दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क करने के बाद मुख्‍यमंत्री के विशेष प्रयासों से यह परिवार सकुशल उज्‍जैन लौट पाया। शनिवार को मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के उज्‍जैन आगमन पर जैन परिवार के सदस्‍यों ने वीवीआईपी गेस्‍ट हाउस पर डॉ. यादव का अभिनंदन कर आभार व्‍यक्‍त किया।
 
सीएम डॉ. यादव की तत्पर पहल से जैन परिवार की स्वदेश वापसी 
विगत दिनों उज्‍जैन निवासी अशोक तल्‍लेरा (जैन) परिवार के सदस्‍यों पत्नी संगीता तल्‍लेरा, बेटा श्रेयांस, बहू अंजलि और 2 वर्षीय बालिका के साथ 23 फरवरी को इंदौर से शारजाह गए थे। परिवार की वापसी 1 मार्च को होना थी इसी बीच युद्ध शुरु होने के कारण फ्लाइट्स बंद हो गई थी। परिवार के सदस्‍यों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर वापस लौटने के प्रयास किए।
ALSO READ: इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव
वेटिंग होने के कारण मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा की तो उन्‍होंने तुरंत विशेष प्रयास कर जैन परिवार को भारत के लिए रवाना करवाया। तल्‍लेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व के कारण विदेशों में जाने वाले भारतीयों का सम्‍मान बढ़ा है।
ALSO READ: CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स
युद्ध के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से ही जल्‍द वापसी हुई है। मध्‍य प्रदेश सरकार ने भी विदेश में युद्ध के कारण फंसे प्रदेश के निवासियों की वापसी के लिए प्रयास करने के कारण ही लोग सकुशल घर पहुंच सके हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए प्रयास के लिए परिवार के सभी सदस्‍यों ने उनका अभिनंदन कर आभार व्‍यक्‍त किया।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव