rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mahakal Temple : ऑफलाइन भस्म आरती बुकिंग बंद रहेगी, नए साल पर महाकाल दर्शन को जा रहे हैं तो जान लीजिए नए नियम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahakal Temple

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

उज्जैन , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (19:55 IST)
अगर नए साल पर आप बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं और भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं तो भीड़ को देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना तैयार की है। 
खबरों के मुताबिक मुताबिक 31 दिसंबर को भस्म आरती के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बंद रखा जाएगा। 1 एक जनवरी को श्रद्धालुओं को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन कराए जाएंगे। चलित भस्म आरती दर्शन सुबह 4.15 बजे से प्रारंभ होंगे।  भस्म आरती संपन्न होने के बाद सामन्य दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। 
 
नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 31 दिसंबर तो भस्म आरती के लिए ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद रहेगी। 
बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि सभी भक्त सहज रूप से बाब महाकाल के दर्शन कर सकें।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोरिंगा से आत्मनिर्भर बन रहीं यूपी की बेटियां, ग्रामीण महिलाओं की बढ़ रही आमदनी