Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 (23:12 IST)
Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 (23:15 IST)
मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने गुरुवार को 26 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें भोपाल और सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं, जबकि कई अफसरों को मंत्रालय और संभाग स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजधानी भोपाल की कमान अब प्रियंक मिश्रा को सौंपी गई है। वे अब तक धार के कलेक्टर थे।
वर्तमान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, साथ ही नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। तबादले की सूची : रीवा : नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, धार: राजीव रंजन मीना, नर्मदापुरम: सोमेश मिश्रा, शिवपुरी: अर्पित वर्मा, बैतूल: डॉ सौरभ संजय सोनवणे, झाबुआ: डॉ योगेश तुकाराम भरसट, सिवनी: नेहा मीना, दमोह : प्रताप नारायण यादव, मंडला: राहुल नामदेव धोटे, श्योपुर: शीला दाहिमा, मैहर: बिदिशा मुखर्जी, उमरिया: राखी सहाय। Edited by : Sudhir Sharma