Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारी बारिश से उफान पर नर्मदा, 15 घंटों से मोरटक्का पुल पर आवाजाही बंद

हमें फॉलो करें भारी बारिश से उफान पर नर्मदा, 15 घंटों से मोरटक्का पुल पर आवाजाही बंद
, बुधवार, 17 अगस्त 2022 (12:04 IST)
मोरटक्का। मध्यप्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। प्रदेश के 52 में से 27 बांधों से पानी छोड़ा जा चुका है। इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने पुल तक पानी पहुंचने से इस पर आवाजाही रोक दी गई है।
 
नर्मदा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। इंदिरा सागर बांध के 12 और ओंकारेश्वर बांध के 18 गेटों को खोल दिया गया है। इस वजह से नदी के सभी घाटों पर पानी भरा हुआ है। 
 
मोरटक्का में नर्मदा का जल स्तर खतरे से ज्यादा बढ़ने की वजह से प्रशासन ने इंदौर-इच्छापुरा राजमार्ग से गाड़ियों की आवाजाही रात साढ़े आठ बजे से रोक दी है। पिछले 15 घंटों से यहां यातायात बंद है। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्‍या में वाहन आवाजाही खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
 
इधर देवास के नेमावर में नर्मदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यहां नर्मदा नदी का जलस्तर 888.6 फीट पर जा पहुंचा है। यह खतरे निशान से करीब साढ़े 3 फुट ऊपर बह रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम