Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड, ड्रग एडिक्ट होने का दावा, वाट्सअप चैट में ऑबर्शन की बात आई सामने

Advertiesment
New twist in Bhopal high profile Twisha Sharma death case
राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा के मौत मामला लगाता उलझता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वाट्सअप चैट सामने आई है जिसमें ट्विशा शादी ने खुश हीं दिखाई देने के साथ पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही है। वहीं सोमवार को भोपाल की स्थानीय कोर्ट ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद बहू ट्विशा की मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। 

ट्विशा के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप-सोमवार को कोर्ट पहुंचे ट्विशा के परिजनों ने एक बार फिर रिटार्यड सास गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। गौरतलब है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्वीशा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाता जारी है। एक ओर ट्वीशा के मायके पक्ष ने इसे प्रताड़ना और दबाव से जुड़ा मामला बताते हुए ससुराल पक्ष पर ट्विशा की हत्या करने के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर गिरिबाला सिंह ने अदालत में आवेदन देकर अपने बेटे का बचाव किया है और उसे निर्दोष बताया है।
 
ट्विशा सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ट्वीशा को  मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि ट्विशा के प्रेग्नेंट होने के बाद पति समर्थ सिंह लगातार उसे टार्चर कर रहा था और इसका जिक्र वायरल चैट में भी हुआ है। वायरल चैट में ट्विशा गहरे तनाव में नजर आ रही थी।  ट्वीशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उस पर पारिवारिक और मानसिक दबाव बनाया जाता था, जिसको उसने कई बार परिवार वालों के साथ भी शेयर किया था।  परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार बेटी की स्थिति को सास गिरिबाल सिंह के सामने चिंता भी जताई थी, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।
webdunia
सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन- रविवार को मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन भी किया था। उनका आरोप है कि उन्हें भोपाल पुलिस पर निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं है, वहीं आरोपी पक्ष प्रभावशाली होने के कारण जांच प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। परिवार का कहना है कि बेटी की मौत को सामान्य घटना बताकर मामले को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार के मांग की है कि ट्वीशा के शव का दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम हो और पूरे केस की उच्चस्तरीय जांच हो। 
 
सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट- वहीं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है और उन्होंने अदालत में एक आवेदन प्रस्तुत कर अपने बेटे का बचाव किया है। गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्वीशा ड्रग्स लेती थी। अर्जी में कहा गया है कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थी और उसे विथड्रॉल सिम्पटम्स आते थे। ससुराल पक्ष के अनुसार, ट्विशा का इलाज भोपाल के मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास चल रहा था।

वहीं गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को खर्च के लिए 5 हजार से 50 हजार रुपये तक नियमित रूप से दिए जाते थे. इसके लिए बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड भी पेश किए गए। अर्जी में कहा गया है कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद ट्विशा ने कहा था अब मुझसे घरेलू महिला का नाटक नहीं हो पाएगा और बाद में अबॉर्शन भी हुआ था। इसके  साथ ही उन्होंने ट्विशा पर बिना बताए घर से बाहर रहने के आरोप भी लगाए है। 
 
हाईप्रोफाइल रहा ट्विशा का करियर- रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में शादी करने वाली ट्विशा का करियर काफी हाई प्रोफाइल रहा। बताया जाता है कि समर्थ सिंह की ट्विशा से मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट और डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। ट्विशा मॉडलिंग के साथ चार तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी थीं। मॉडलिंग के साथ एड फिल्मों में भी काम किया था। वहीं शादी से पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थी। शादी के बाद नौकरी छोड़ ट्विशा भोपाल में पति समर्थ सिंह के साथ रहने लगी थी, जहां पर उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RTE Admission 2026: 54 हजार आवेदन रद्द, पहले राउंड में 73 हजार बच्चों की सीट कन्फर्म