Rally of Highland: मध्य प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा मध्य भारत मोटरस्पोर्ट्स एवं सूचीबद्ध संस्था अंजनी एडवेंचर के सहयोग से 'Rally of Highland' मोटरस्पोर्ट कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक – नैट्रैक्स (NATRAX) पीथमपुर में 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 आयोजित किया जा रहा है।
यह रैली इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप (INRC) तथा FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) के तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर नैट्रैक्स परिसर के भीतर मध्य प्रदेश का प्रथम 35 किलोमीटर लंबा off-road ट्रैक विकसित किया गया है, जो राज्य के मोटरस्पोर्ट्स इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उक्त रैली का 30 जनवरी 2026 को नैट्रैक्स में फ्लैग-ऑफ किया गया, फ्लैग-ऑफ समारोह में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एचएस शाही, राहुल सेठी (एडिशनल एडवोकेट जनरल, हाईकोर्ट इंदौर) एवं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड से अवनीश यादव उपस्थिति रहे।
ट्रैक एवं स्टेज विवरण : FMSCI के मानकों के अनुसार न्यूनतम 35 किलोमीटर के प्रतिस्पर्धात्मक स्टेज को तीन लूप में डिजाइन किया गया है। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से 15 किलोमीटर का इवैक्यूएशन (आपातकालीन निकासी) रूट भी तैयार किया गया है।
कुल ट्रैक लंबाई : 36 किमी (नैट्रैक्स परिसर के भीतर)
डिज़ाइन किए गए स्टेज:
-
ट्रायल ट्रैक: 2.2 किमी
-
स्टेज 1: 22.5 किमी
-
स्टेज 2: 11.3 किमी
सुरक्षा एवं इवैक्यूएशन व्यवस्था : एंबुलेंस एवं सुरक्षा वाहनों हेतु 15 किमी का समर्पित आपातकालीन मार्ग
सुरक्षा व्यवस्थाएं : निर्धारित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं:
-
5 एंबुलेंस की तैनाती
-
आयोजन स्थल पर 5 डॉक्टरों की निरंतर उपस्थिति
-
सभी मार्शल एवं सुरक्षा वाहनों में कुल 35 फायर एक्सटिंग्विशर
-
ट्रैक पर 150 प्रशिक्षित मार्शलों की तैनाती
प्रतिभागिता विवरण : इस रैली में देशभर से लगभग 40 रैली कारों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। प्रतिभागी बेंगलुरु, केरल, दिल्ली, मुंबई एवं इंदौर सहित विभिन्न शहरों से आए हैं, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी शामिल हैं। इसके तहत 31 जनवरी 2026 को स्टेज रन 1 और 1 फरवरी 2026 को स्टेज रन 2 का आयोजन होगा।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. टी. इलैया राजा (IAS) ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि यह आयोजन मध्य प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म के विकास को नई दिशा देगा। नैट्रैक्स एवं इंदौर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के बीच एक अलग पहचान मिलेगी। यह आयोजन मध्य प्रदेश को सेंट्रल इंडिया के उभरते हुए मोटरस्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
Edited by: Vrijendra Singh Jhala