Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल में 4 मार्च को धुलेंदी पर स्थानीय अवकाश की माँग को लेकर हिन्दू उत्सव समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल में रंग, रस और जनसमूह 4 मार्च को भव्य होली जुलूस

Advertiesment
Bhopal News
रंगों के उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की गरिमा से जुड़ा राजधानी का प्रतिष्ठित होली जुलूस इस वर्ष परिवर्तित तिथि पर निकलेगा। 3 मार्च मंगलवार को ग्रहण होने के कारण रंगों का पर्व होली (धुलेंदी) उस दिन नहीं मनाया जा सकेगा। इसी कारण श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल ने निर्णय लिया है कि होली का पारंपरिक और भव्य जुलूस अब 4 मार्च, बुधवार को निकाला जाएगा और उसी दिन धुलेंदी का पर्व भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

होली का शासकीय अवकाश पहले से 3 मार्च को निर्धारित है, जबकि होली के पर्व का आयोजन 4 मार्च को होगा, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपकर 4 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित करने की माँग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि होली का यह जुलूस वर्षों से भोपाल की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग रहा है। इसमें शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा हजारों श्रद्धालु सहभागिता करते हैं। 4 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए । जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस परंपरागत आयोजन में सम्मिलित होकर उत्सव की गरिमा और जनभागीदारी को सशक्त बना सकेंगे।

समिति का कहना है कि यह केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का जीवंत प्रतीक है। अतः प्रशासन से अपेक्षा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए 4 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि पूरा शहर एक साथ रंगों के इस महापर्व का आनंद ले सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल