Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 (17:22 IST)
Updated Date: Fri, 20 Feb 2026 (17:33 IST)
मध्यप्रदेश के मैहर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। कांग्रेस मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पुतला दहन कर रही थी। इसी दौरान आग भड़क गई और वहां मौजूद ट्रैफिक टीआई विक्रम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। श्री सिंह को ICU में भर्ती किया गया है। वे गंभीर रूप से झुलसे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को 'औकात' में रहने जैसी बात कही थी। इसी के विरोध में मैहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का आयोजन किया गया था।
जब कांग्रेसी कार्यकर्ता मंत्री विजयवर्गीय के पुतले पर ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल आदि डालकर आग लगा रहे थे, तभी ट्रैफिक टीआई विक्रम पाठक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग अचानक तेजी से भड़क उठी और टीआई पाठक सीधे उसकी चपेट में आ गए।
टीआई का अस्पताल में चल रहा इलाज : आग की लपटों ने पलक झपकते ही टीआई विक्रम सिंह पाठक की वर्दी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में टीआई की कमर, पीठ, जांघ और हाथ का कुछ हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। उन्हें तुरंत मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।Edited By: Naveen R Rangiyal