Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

Advertiesment
Twisha Sharma death case
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार को कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया और सात दिन की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी कर लिया। कटारा पुलिस समर्थ सिंह को लेकर कोर्ट पिछले दरवाजे से पहुंची। वहीं कोर्ट में पेश करने से पहले समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में ले जाया गया।
ALSO READ: ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
इसके साथ ही कोर्ट ने समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए। वहीं समर्थ सिंह के वकीलों ने कहा कि समर्थ पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और आगे भी करेगा। वहीं कोर्ट ने समर्थ को सात दिन की रिमांड पर दिए जाने का विरोध किया और लेकिन कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की रिमांड मंजूर कर ली। 
 
वहीं समर्थ सिंह के कोर्ट में पेश के दौरान ट्विशा का भाई हर्षित भी कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के फैसले के बाद हर्षित ने कहा कि अब सीबीआई को पूरी जांच को टेकओवर करना चाहिए क्यों उनको भोपाल पुलिस पर भऱोसा नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि समर्थ आज कोर्ट में पेशी के दौरान हंस रहा था और उसे पत्नी की मौत का कोई दुख नहीं है। वहीं मीडिया के सवालों का समर्थ सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया।  
वहीं अब समर्थ सिंह के रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूरी घटना को लेकर विस्तार से पूछताछ करने के साथ घटना स्थल भी ले जाकर क्राइम सीन का रिक्रिशन कर सकती है। इससे पहले आज रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर की उस स्थान की तस्वीरे सामने आई जहां पर ट्विशा के फांसी लगाने का दावा किया गया है। तस्वीरें में साफ दिखाई दे रहा है कि मकान के छत में टीन शेड के नीचे लगे एंगल पर एक रिंग लटकी हुई दिखाई दे रही है, जिसे लटक कर ट्विशा के फांसी लगाने का दावा किया जा रहा है। वहीं तस्वीरें में घटना के वक्त ट्विशा की पहनी गई स्लीपर भी पड़ी हुई दिखाई दे रही है। 

समर्थ का वकालत का लाइसेंस सस्पेंड- ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तरी के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उसके वकालत के लाइसेंस को  सस्पेंड कर दिया है।  देश की सर्वोच्च विधिक संस्था (BCI) ने समर्थ सिंह के कोर्ट में प्रैक्टिस करने के अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसका वकालत का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने एक बयान जारी कर इस विधिक निलंबन की घोषणा की। आदेश में साफ किया गया है कि अधिवक्ता समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित किया जाता है। जब तक कि उनके विरुद्ध चल रही आगामी अनुशासनात्मक कार्यवाही पर अंतिम विचार और विधिक निर्णय नहीं कर लिया जाता, तब तक वे किसी भी न्यायालय में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।

वहीं आज ट्विशा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स की टीम आज रात भोपाल पहुंच सकती है। शुक्रवार को जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश देते हुए दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को एक मेडिकल बोर्ड के गठन के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस को ट्विशा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम तक शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है।

वहीं ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त करने की मांग  संबंधी याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही है और पुलिस के नोटिस के बाद भी वह अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन पर बढ़ा विवाद, पुलिस लाठीचार्ज का विरोध, क्या वकीलों को बांटी लाठियां?