Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित दादा की विरासत, होंगी महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री, कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें sunetra pawar maharashtra first woman deputy CM

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शनिवार, 31 जनवरी 2026 (08:23 IST)
Sunetra Pawar news in hindi : अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे राजभवन में उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वे महाराष्‍ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। जानिए कौन हैं सुनेत्रा पवार और अब तक कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर? ALSO READ: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM, प्रमुख विभागों के लिए अड़ी NCP, प्रफुल्ल पटेल संभालेंगे पार्टी की कमान
 
सुनेत्रा महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं। बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया से भी उनका रिश्ता ननद भाभी का है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से उन्होंने अपनी ननद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के सामने चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वें राज्यसभा सांसद बनीं।
 
सुनेत्रा धाराशिव जिले की रहने वाली है और उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके भाई पद्मसिंह पाटिल भी महाराष्‍ट्र में मंत्री रहे हैं। उनके भतीजे राणा जगजीत सिंह भी उस्मानाबाद से भाजपा विधायक है। सुनेत्रा और अजित के 2 बेटे पार्थ और जय हैं। पार्थ मावल से 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। पार्थ को अब सुनेत्रा की जगह राज्यसभा भेजा जा सकता है।
 
वे 2010 में स्थापित एक गैर सरकारी संगठन एनवायरमेंटल फोरम ऑफ इंडिया की संस्थापक हैं। वे प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान विद्धा प्रतिष्‍ठान की ट्रस्टी भी है।

सुनेत्रा को मिल सकते हैं यह मंत्रालय

एनसीपी ने अजित पवार को दिए गए सभी विभागों पर दावा किया है। माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुनेत्रा आबकारी, वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क और खेल मंत्रालय भी अपने पास रखेंगी।
 
गौरतलब है कि एनसीपी नेता और महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार का बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। गुरुवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।  
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित पवार की विरासत, आज लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ