Maharashtra News in hindi : महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। अब जनवरी महिलाओं को फडणवीस सरकार से मिलने वाले 1500 रुपए की किश्त नहीं मिलेगी।
चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की जनवरी माह की किस्त तय समय से पहले जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि महिलाओं के खाते में दिसंबर की किस्त डाली जा सकती है। आयोग ने यह फैसला कांग्रेस की अपील पर लिया है।
फडणवीस सरकार 15 जनवरी से पहले करीब 2.5 करोड़ महिलाओं के खाते में लाडकी बहीण योजना की दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ डालना चाहती थी।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव हैं और ऐसे में राज्य में आचार संहिता लागू है। 16 जनवरी को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजों के बाद सरकार महिलाओं के खाते में पैसे डाल सकेगी।
edited by : Nrapendra Gupta