रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

रोहित पवार ने कहा कि राज्य में एक ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कृषि मंत्री रमी खेल रहे हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 जुलाई 2025 (10:33 IST)
Maharashtra Politics : एनसीपी शरदचंद्र पार्टी के नेता और विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑनलाइन रमी खेलते नजर आ रहे हैं। पवार ने कहा कि राज्य में एक ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कृषि मंत्री रमी खेल रहे हैं। 
 
कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोहित ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि जंगली रमी पे आओ ना महाराज। उन्होंने आगे लिखा कि सत्ता में मौजूद राष्ट्रवादी गुट को भाजपा से पूछे बिना कुछ भी करने की इजाजत नहीं है। इसी वजह से जब खेती से जुड़े अनगिनत सवाल अब भी अनसुलझे हैं।
 
उन्होंने कहा कि जब राज्य में हर दिन 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तब भी कृषि मंत्री के पास कोई काम न होने की वजह से शायद रमी खेलने की ही फुर्सत बची होगी। इन मंत्रियों और सरकार को फसल बीमा, कर्जमाफी और समर्थन मूल्य की मांग करने वाले किसान कह रहे हैं कि महाराज कभी गरीब किसानों की खेती पर भी आएं। उन्होंने लिखा कि खेल बंद करो और कर्जमाफी दो।
<

#जंगली_रमी_पे_आओ_ना_महाराज…!”

सत्तेतल्या राष्ट्रवादी गटाला भाजपला विचारल्याशिवाय काहीच करता येत नाही म्हणूनच शेतीचे असंख्य प्रश्न प्रलंबित असताना, राज्यात रोज ८ शेतकरी आत्महत्या करत असताना सुद्धा काही कामच नसल्याने कृषिमंत्र्यांवर रमी खेळण्याची वेळ येत असावी.

रस्ता भरकटलेल्या… pic.twitter.com/52jz7eTAtq

— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) July 20, 2025 >
कौन हैं माणिक राव कोकाटे : माणिकराव कोकाटे महाराष्ट्र के नासिक जिले से राजनीति करते हैं। वे एनसीपी अजित पवार से जुड़े हैं और सिन्नर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में नासिक लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। 67 वर्षीय कोकाटे को फडणवीस मंत्रिमंडल में अजित पवार के कोटे से कृषि मंत्री बनाया गया है। वे अकोला के संरक्षक मंत्री है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मानसून सत्र से पहले मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे अध्यक्षता

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

भारत पाकिस्तान के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

अगला लेख