Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (09:43 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (09:51 IST)
महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना के तहत e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया है। अब लाभार्थियों को राहत देते हुए e-KYC की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है, ताकि पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले सकें।
अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से 68 लाख खातों को निर्धारित समय सीमा तक e-KYC पूरा न करने के चलते निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद अब सक्रिय खातों की संख्या घटकर करीब 1.75 करोड़ रह गई है।
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के अनुसार, लाभार्थियों के लिए अपना eKYC पूरा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। eKYC पूरा करने की नई और अंतिम समय सीमा अब 30 अप्रैल 2026 है।
लाडकी बहन योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1500 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता जमा की जाती है। यह योजना विशेष रूप से केवल 2.5 लाख रुपए की वार्षिक आय वाली महिलाओं के लिए थी। हालांकि बाद में सरकार के संज्ञान में यह बात आई कि कुछ फर्जी लाभार्थी भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे। अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए ईकेवाईसी कराने का फैसला किया गया।
क्यों बढ़ी समय सीमा
कई लाभार्थी महिलाएं तकनीकी समस्याओं, जानकारी के अभाव या ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के कारण समय पर eKYC पूरा नहीं कर पाईं थीं। इस वजह से सरकार ने यह निर्णय लिया कि महिलाओं को और समय दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
कैसे करें eKYC?
लाभार्थी महिलाएं को eKYC आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी जरूरी होती है।
- नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर
- बैंक शाखा में जाकर
- आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी eKYC कराई जा सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें