Publish Date: Tue, 26 May 2026 (13:23 IST)
Updated Date: Tue, 26 May 2026 (13:38 IST)
मुंबई से सटे मीरा रोड में स्थित पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरों के लिए बनाए एक शेड पर बवाल मच गया। ये शेड मुस्लिम धर्म के लोगों ने बकरों की कुर्बानी के लिए बांधा था। स्थानीय नगर पालिका ने हिंदू पक्ष की शिकायत पर इसे ध्वस्त कर दिया। रात में दोबारा शेड बनाने का प्रयास किया गया इस पर हिंदू संगठनों ने यहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हुई।
सोमवार दोपहर हिन्दू संगठनों और बिल्डिंग में रहने वाले स्थानीय नागरिकों के विरोध के बाद कुर्बानी के बकरों के लिए बनाए गए शेड को हटाया गया था। लेकिन मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया। इस मामले में काशी मीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई, हालांकि तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कर दिया था। रात में हंगामे के बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वे कानून और नियमों का सम्मान करते हैं। वे सरकार के नियमों के मुताबिक ही कुर्बानी की रस्म पूरा करेंगे। वहीं हिंदू पक्ष का कहना है कि सोसाइटी के नियम सभी त्योहारों और नागरिकों के लिए समान हैं। वे सोसाइटी के भीतर मवेशियों को रखने या धार्मिक रूप से पशु बलि देने के सख्त खिलाफ हैं।
किरीट सोमैया का मेयर को पत्र
एक सोशल मीडिया पोस्ट में किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई की मेयर रितु तावड़े और BJP के कई विधायकों ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और पुलिस को चिट्ठी लिखकर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अवैध कुर्बानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मीरा भायंदर में पिछले कई सालों से चल रहे इस तरह के विवाद पर नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस ने रिहायशी इलाकों के अंदर खुले में जानवरों को काटने और कुर्बानी देने के खिलाफ एडवाइजरी जारी की हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें