shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर हादसा: 25KM जाम में 31 घंटे फंसे डेढ़ लाख लोग, ऐसे खुला रास्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें mumbai pune express way traffic jam

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (10:48 IST)
Mumbai Pune Expressway Traffic Jam : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलटने के बाद रास्ता जाम हो गया। देखते ही देखते 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों का भूख और प्यास से बुरा हाल हो गया। 31 घंटे बाद कड़ी मश्ककत के बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।
 
एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे व्यस्त राजमार्ग पर ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहा गैस टैंकर पलट गया। टैंकर से ज्वलनशील प्रोपलीन गैस का रिसाव जारी रहने के कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम को तैनात किया गया।
 
जाम में फंसे लोगों को खाना, पानी और टॉयलेट सुविधाओं की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली भी निलंबित कर दी गई थी।
 
गुरुवार रात करीब 1:30 बजे टैंकर को हटा लिया गया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे खुल गया। लोगों नींद से जगाकर गाड़ियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। अब ट्रैफिक सामान्य हो गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में पीयूष गोयल की बड़ी भूमिका, जयशंकर ने खोले बातचीत के अंदरूनी पहलू