Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(षष्ठी तिथि)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल षष्ठी
  • विजय मुहूर्त- 02:14 पीएम से 03:05 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- रामानुजाचार्य ज., विश्व पृथ्वी दिवस
  • राहुकाल (अशुभ समय)-12:20 पीएम से 01:57 पीएम
webdunia

नवरात्रि-रामनवमी पर ट्रैफिक का कहर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बोरघाट में 5KM लंबा जाम

Advertiesment
traffic jam on mumbai pune express way
Mumbai-Pune Expressway पर चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टियों के कारण भारी ट्रैफिक देखने को मिला। खासकर बोरघाट में करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ALSO READ: रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला
 
सोशल मीडिया पर जाम के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें मुंबई की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा हुआ है। कारें, लॉरी, ट्रक, दूध की गाड़ियां और टैंकर भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरी ओर पुणे जाने की ओर रास्ता खाली दिख रहा है।
 
पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। ट्रैफिक सुचारू करने के लिए पुलिस द्वारा 10-10 मिनट का ब्लॉक लेकर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। इससे वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
 
गौरतलब है कि छुट्‍टियों के दिनों में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। 5 फरवरी को भी यह रोड 32 घंटे तक जाम रहा था।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने क्या कहा?