Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Advertiesment
accident
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। शादी समारोह में जा रहे मेहमानों से भरा एक टेंपो तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन पलट गए और कई यात्री उनके नीचे फंस गए।  बताया जा रहा है कि आइशर टेंपो में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो बापुगांव खड़कीपाड़ा गांव निवासी बालाराम जयराम डांडेकर के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
 कासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अमर पाटिल ने बताया कि हादसे में घायल हुए 20 यात्रियों को कासा उपजिला अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
 हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।  पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव