Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे में जहरीली शराब का कहर: तड़प-तड़प कर 13 लोगों ने गंवाई जान; आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
poisonous liquor
Maharashtra Poisonous Liquor News : महाराष्‍ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से महाराष्‍ट्र की सांस्कृतिक राजधानी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में शराब तस्कर योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। ALSO READ: हमीरपुर में बेतवा नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल, आंधी-तूफान के बीच मलबे में दबे मजदूर, 6 की मौत
 
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाकों में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। पुणे के काले पाडल इलाके में 3 और हडपसर में 2 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
 
इस मामले के मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी योगेश ने स्पिरिट मिली हुई शराब तैयार की थी और पुणे व पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई की थी।
 
दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पाडल इलाके के कुछ लोगों ने इस जहरीली शराब का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगा और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वानखेड़े पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान की दुविधा: अब्राहम अकॉर्ड्स से जुड़े या दूर रहे?