Rohit Shetty news in hindi : मुंबई के जुहू में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी से हड़कंप मच गया। पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। इस गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।
घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी करती नजर आ रही है। हमलावर की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
कौन हैं रोहित शेट्टी
51 वर्षीय रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिंबा', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'दिलवाले', 'गोलमाल' जैसी 17 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। रोहित अपने वन-लाइनर्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta