Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय राउत के घर के पास हड़कंप, संदिग्ध कार पर लिखा था- रात 12 बजे धमाका होगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sanjay Raut

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (21:05 IST)
महाराष्ट्र में धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक मुंबई में रात उस समय हड़कंप मच गया जब शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के घर के बाहर खड़ी एक कार पर धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला। 
धूल से ढंकी कार के शीशे पर लिखा था- ‘रात 12 बजे धमाका होगा'। ये मैसेज देखकर लोगों में दहशत फैल गई और कुछ ही मिनटों में पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। 
 
इस धमकी भरे मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी। बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम को तुरंत सूचना दी गई। इसके बाद भांडुप स्थित संजय राउत के आवास के आसपास मौजूद वाहनों और सड़कों की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध सामान, विस्फोटक या डिवाइस नहीं मिला। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी 10 बड़ी सौगात