Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Minister Narendra Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (20:44 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस, टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दलों को जमकर सुनाया। उन्होंने कांग्रेस को भी खूब घेरा। विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया। प्रधानमंत्री के गद्दार और कब्र खुदेगी वाले बयान पर राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है।
ALSO READ: PM Modi in Rajya Sabha : मोहब्बत की दुकान' में 'कब्र खुदेगी' के नारे क्यों? विपक्ष के वॉकआउट के बीच पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन
राज्यसभा में पीएम मोदी के अभिभाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर उन पर तंज कसा है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? उन्होंने कहा कि मोदीजी सच्चाई से ऐसा डरे कि झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।
लोकसभा में भी भारी हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया था। विपक्ष के लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के बावजूद सदन ने संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा को समाप्त किया और अंततः धन्यवाद प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दे दी। 
इसके साथ ही लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई। अपने अभिभाषण को विराम देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के मित्रों का भी आभार, क्योंकि वे जानते हैं कि एकबार शुरू होता हूं तो रुकता नहीं हूं। उन्होंने समझदारी से काम लिया, उनको ऐसी समझ निरंतर मिलती रहे। राज्यसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0