अक्षरधाम, ITO, सराय काले खां समेत कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया। CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता अभी भी जारी है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअरलाइंस को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को समय पर सही जानकारी दी जाए, लंबी देरी में भोजन और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराए जाएं और रद्द उड़ानों पर रीबुकिंग या रिफंड सुनिश्चित किया जाए।
उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से जहां गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई वहीं रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में आज दिनभर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी हवाओं और कमजोर धूप के कारण ठंड और बढ़ सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta